एनशॉर्ट्स
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में हाईवोल्टेड ड्रामा! कैच पकड़ा गया, फिर भी बल्लेबाज क्यों नॉटआउट! जानें आईसीसी के नए नियम में क्या है?
IND vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे, लेकिन मैच के साथ-साथ एक बड़ा विवाद भी सुर्खियों में रहा. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 8 विकेट से जरूर जीत लिया, लेकिन मैच के दौरान माज सदाकत के विवादित कैच को लेकर मैदान पर जमकर हंगामा हुआ. भारतीय टीम और कप्तान जितेश शर्मा अंपायर के फैसले से इतने नाराज दिखे कि खेल कुछ देर के लिए रुक भी गया. कैच लपकने के बाद भी नॉट आउट कैसे? 10वें ओवर में सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. माज सदाकत ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाया. बाउंड्री पर खड़े नेहल वढेरा ने शानदार प्रयास करते हुए गेंद को हवा में पकड़ लिया. संतुलन बिगड़ने पर उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर खड़े नमन धीर की तरफ फेंक दिया, और धीर ने कैच पूरा कर लिया. टीम इंडिया को लगा कि विकेट मिल गया, खिलाड़ी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।