IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- ‘बहुत अच्छा लगा कि…’

Sports
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि…'
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई करने के बाद कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. 175 रन बनाकर हमने विरोधी टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट), वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. भारत ने इससे पहले इशान की 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी और तिलक वर्मा (25) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 87 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 175 रन बनाए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

