Sports
IND VS PAK: जाहिल, उल्लू, डरपोक…पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने सलमान आगा को दी गालियां, शर्मनाक हार पर फूटा गुस्सा
Basit Ali Slammed Salman Agha After Pakistan Lost: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को काफी आलचोनाओं का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने सलमान आगा को जाहिल, उल्लू और डरपोक तक कह दिया है. बासित अली ने कहा कि सलमान आगा की रणनीति की वजह से पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों शर्मनाक हार मिली है. उन्होंने हेड कोच माइक हेसन को भी जाहिल बताया है. यही नहीं बाबर आजम को उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी की ही तमीज नहीं है. आइए यहां हम आपको बताते हैं कि बासित अली ने पाकिस्तान के खिलाफ कैसे इतनी आग उगली है. पाकिस्तान टीम पर बासित अली का हमला पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासित अली ने पाकिस्तानी टीम पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी टीम की आलोचना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।