Sports
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
IND vs NZ Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगे. यह महामुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मैच के दिन मौसम कैसा रहेगा और कहीं बारिश तो खेल खराब नहीं करेगी. मौसम की ताजा रिपोर्ट फैंस के लिए राहत देने वाली है. अहमदाबाद में फाइनल के दिन बारिश की संभावना बिल्कुल न के बराबर होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और मैच बिना किसी रुकावट के खेले जाने की पूरी उम्मीद है. हालांकि बारिश का खतरा नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है. दिन के समय अहमदाबाद का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।