एनशॉर्ट्स
IND vs NAM: क्या आज नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? जानें क्या है प्लेइंग इलेवन में ताजा अपडेट
Abhishek Sharma Fitness Update: भारतीय क्रिकेट टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के साथ मैच खेलना है. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. उससे पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस भारतीय खेमे के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अभिषेक इससे पहले बीमार होते हुए भी यूएसए के खिलाफ मैच में खेले थे. अब सवाल है कि क्या अभिषेक आज नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलेंगे. यहां जान लीजिए क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट. क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा? भारत बनाम नामीबिया मैच से पिछली शाम तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्होंने कहा था कि अभिषेक के खेलने पर फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अभिषेक ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था. ऐसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।