Sports
IND vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? वानखेड़े में किसी बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत? जानिए
IND vs ENG Semifinal: मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम एक और बड़े मुकाबले के लिए तैयार है. 5 मार्च यानी आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंची हैं. अब सवाल है – इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी? ओपनिंग जोड़ी पर सबकी नजर संभावना है कि भारत की ओपनिंग जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही संभालते हुए नजर आ सकते हैं. संजू सैमसन ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में शानदार 97 रनों की पारी खेलकर कर टीम को जीत दिलाई थी. वह इस वक्त आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. दूसरी ओर अभिषेक शर्मा अब तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं, लेकिन बड़े मैच अक्सर बड़े खिलाड़ियों को मौका देते हैं. सेमीफाइनल उनके लिए वापसी का सबसे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।