Sports
IND VS ENG Semifinal: अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल तो कौन फाइनल में पहुंचेगा, ये हैं ICC के नियम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े में खेला जाना है. हालांकि इस महामुकाबले से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है- अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो क्या होगा? क्या मैच रद्द होने पर कोई टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी? आइए आसान भाषा में समझते हैं आईसीसी का नियम. क्या है रिजर्व डे का नियम? आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों के लिए खास व्यवस्था की है. सेमीफाइनल के लिए एक ‘रिजर्व डे’ रखा गया है. यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होती है और खेल में बाधा पैदा करती है तो ऐसे में यह मुकाबला अगले दिन 6 मार्च को खेला जाएगा. वहीं अगर मैच शुरू हो जाता है, लेकिन बीच में ही बारिश हो जाती है, तो भी यह मैच अगले दिन खेला जा सकता है. यानी बचे हुए ओवर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।