Sports
IND vs ENG Semi Final Live Score: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बीच भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन हुए आउट; अर्धशतक से चूके
2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. आज के मैच की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था. तब इंग्लिश टीम 10 विकेट से जीती थी और फिर फाइनल जीतकर चैंपियन भी बनी थी. अब आज टीम इंडिया के पास हिसाब बराबर करने का मौका है. हालांकि, पेपर पर इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत दिख रही है. ऐसे में एक रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद है. वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है, लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच की पिच पर हल्की घास दिख रही है. हालांकि, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक साल पहले अभिषेक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।