Sports
IND vs ENG Semi Final: सेमीफाइनल में भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, लिखा टी20 वर्ल्ड कप का नया इतिहास, सैमसन ने मचाया कोहराम
Highest Team Total in T20 World Cup: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने 253 रन बना दिए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का सबसे बड़ा स्कोर है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. पहले संजू सैमसन ने तबाही मचाते हुए 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, उसके बाद शिवम दुबे ने भी बल्ले से कोहराम मचाया. भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने 2012 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205 रन बनाए थे. भारत और वेस्टइंडीज ही ऐसी 2 टीम हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में 200 से बड़ा स्कोर बनाया है. भारत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।