Sports
IND VS ENG: टी20 वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज का ऑफ स्पिनर के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन, 4 बार हुए आउट
Quinton de Kock Was Also Dismissed By Off Spinner Against New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ़्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस महामुकाबले में साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है. ये खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार ऑफ स्पिनर के गेंद पर आउट हुआ. डिकॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में बेहद ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया. वे ऑफ स्पिनर कोल मैकॉन्की का शिकार बने. क्विंटन डिकॉक ने किया ऑफ स्पिनर के खिलाफ सरेंडर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में क्विंटन डिकॉक ने पहले ही ओवर में शानदार छक्का लगाया था, लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में उनका खेल समाप्त हो गया. डिकॉक ऑफ स्पिनर मैकॉन्की की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।