Sports
IND vs ENG: टी20 में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानिए दोनो के बीच बने रिकॉर्डतोड़ हाईएस्ट स्कोर
IND vs ENG T-20 Worldcup Semifinal: टी20 क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टक्कर हमेशा हाई स्कोरिंग रही है. अब दोनों टीमें 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. ऐसे में पुराने रिकॉर्ड फिर चर्चा में हैं, खासकर दोनों टीमों के बीच बने सबसे बड़े स्कोर. दोनो टीमों के बीच बने हाईएस्ट स्कोर भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 247/9 है, जो 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े में ही बना था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 12.35 की रन रेट से रन बनाए और मैच अपने नाम किया था. यह स्कोर बताता है कि मुंबई का मैदान बड़े शॉट्स के लिए कितना मुफीद है. इससे पहले भारत ने 2021 में अहमदाबाद में 224/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. वहीं 2007 के टी20 विश्व कप में डरबन में 218/4 रन बनाकर भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।