Sports
IND vs ENG: चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत
India Qualify Final T20 World Cup: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल जगह बना ली है और अब खिताबी भिड़ंत में उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. जैकब बैथेल ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड को चौथी बार फाइनल में नहीं ले जा पाए. भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना डाले थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई. इस पूरे मैच में कुल 499 रन बने. 2 ओवरों ने पलट दी बाजी 254 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने 17 ओवरों में 209 रन बना लिए थे. उसे अंतिम 3 ओवरों में 45 रन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।