Sports
IND Vs ENG: करीना से अक्षय कुमार और अनिल कपूर तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स
भारत ने गुरुवार को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली. मुंबई में यह रनों का मेला था क्योंकि भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाने के बावजूद सिर्फ सात रन से मैच जीत लिया. वहीं टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के साथ ही पूरा देश खुशी से झूम उठा. करीना कपूर, अनिल कपूर से लेकर सोनू सूद, अनुपम खेर और अक्षय कुमार तक बॉलीवुड के भी तमाम सेलेब्स ने भी भारतीय टीम की फाइनल में एंट्री का जश्न मनाया. इंडियन टीम की जीत पर झूमी करीना कपूरबॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंडियन क्रिकेट टीम का फाइनल में एंट्री वाला पोस्टर शेयर किया और उसमें दिल वाले इमोजी भी एड किए. अक्षय कुमार भी टीम इंडिया की जीत पर झूमेअक्षय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।