एनशॉर्ट्स
IND vs AUS 5th T20 Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया. ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ये मुकाबला शुरू तो हुआ था लेकिन खराब मौसम और बिजली के कारण मैच रोकना पड़ा. फिर यहां बारिश शुरू हो गई, जो रुकी नहीं और फिर अंपायर और रेफरी द्वारा मुकाबले को रद्द करने का निर्णय लिया गया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 5 मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की. 5वें टी20 में मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. शुभमण गिल और अभिषेक शर्मा ने भारत को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई. मैच के दौरान ब्रिस्बेन का मौसम अचानक बिगड़ गया. बिजली कड़कने और खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा, तब भारत का स्कोर 4.5 ओवरों में 52 रन था. शुभमण गिल 16 गेंदों में 29 और अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद थे. कुछ देर बाद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।