एनशॉर्ट्स
IND vs AUS 2nd T20: पॉवरप्ले में मचाया हेजलवुड ने आतंक, टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, रचा इतिहास
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 में जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी देखने को मिली, उन्होंने पॉवरप्ले में 3 ओवर डाले और 3 बड़े विकेट चटकाए. उन्होंने मात्र 6 रन दिए और शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दूसरे टी20 में मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को पहला झटका 20 के स्कोर पर लगा, उपकप्तान शुभमन गिल 10 गेंदें खेलकर 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें होश हेजलवुड ने आउट किया. इसके बाद संजू सैमसन नेथन एलिस का शिकार हुए, वह सिर्फ 2 रन बना पाए. जोश हेजलवुड ने 5वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर क्रमश सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को आउट किया. ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट कीपर ने सूर्यकुमार का आसान कैच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।