एनशॉर्ट्स
Ind Vs Aus: महिला विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 5 विकेट से हारी ऑस्ट्रेलिया, अब अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत की जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रन की पारी खेलते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत की यादगार कहानी लिखी. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य मिला था. भारतीय टीम ने 59 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट खो दिया था. मंधाना 24 और शेफाली 10 रन बनाकर आउट हुईं. दोनों का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी. जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर में 167 रन की साझेदारी जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई. 226 के स्कोर पर हरमन 88 गेंद पर 10
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।