एनशॉर्ट्स
IND vs AUS: टीम इंडिया की 'सुंदर' जीत, 5 विकेट से जीता तीसरा टी20; होबार्ट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया
भारत ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए 186 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया ने 9 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने होबार्ट के बेलेरिव मैदान में किसी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 49 रनों की की मैच विनिंग पारी खेली. टिम डेविस और मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतक पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 186 रनों का स्कोर खड़ा किया था. डेविड ने 74 और स्टोइनिस ने 64 रनों का योगदान दिया था. वहीं गेंदबाजी में भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर की गजब बैटिंग अभिषेक शर्मा ने फिर से तूफानी अंदाज में बैटिंग की, लेकिन 25 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी है,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।