एनशॉर्ट्स
IND-PAK मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान होते ही भरी हुंकार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव आगामी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. भारत और पाकिस्तान अब तक कुल 7 बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आए हैं, जिनमें 6 बार टीम इंडिया विजयी रही है. वैसे तो कप्तान सूर्यकुमार ने एशिया कप के दौरान साफ कह दिया था कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई राइवलरी नहीं रह गई है. फिर भी उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत-पाक मैच को फैंस के लिए एक उत्साह से भर देने वाला मैच बताया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल अनाउंसमेंट कार्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमारा ग्रुप अच्छा लग रहा है, जहां तक 15 फरवरी को होने वाले मैच (भारत बनाम पाकिस्तान) की बात है, हमने हाल ही में एशिया कप में उनके साथ मैच खेले थे. सबने सिर्फ क्रिकेट पर ही ध्यान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।