एनशॉर्ट्स
IND A vs PAK A: नमन धीर को आउट कर पाक खिलाड़ी ने किया अभद्र इशारा, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
IND A vs PAK A: मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान ए के बीच हुआ मुकाबला पूरी तरह विवादों में घिर गया है. दोहा में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली. हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने क्रिकेट फैंस का खून खौलाने पर मजबूर कर दिया. पाकिस्तान के गेंदबाज साद मसूद ने नमन धीर को आउट करने के बाद जो अभद्र हरकत की, वह खेल की भावना के खिलाफ मानी जा रही है. नमन धीर को आउट करके खिलाड़ी ने की बदतमीजी पाकिस्तान ए की तरफ से साद मसूद अपना 9वां ओवर डाल रहे थे. क्रीज पर भारतीय बल्लेबाज नमन धीर मौजूद थे. साद के ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर कैच आउट हो गए. जैसे ही नमन पवेलियन की तरफ बढ़े, साद मसूद ने गुस्से में उनकी ओर देखते हुए बाहर जाने का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।