एनशॉर्ट्स
IND A vs BAN A Highlights: बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत गया बांग्लादेश, एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की शर्मनाक हार
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने इंडिया ए को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दोहा में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया भी 194 रन बना पाई, जिसके बाद मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला. सुपर ओवर में क्या हुआ मुकाबले में टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी, इस कारण नियम के मुताबिक सुपर ओवर में भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए, पहली ही गेंद पर जितेश बोल्ड हो गए. मोंडोल ने अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को भी आउट कर दिया. सुपर ओवर में एक टीम के अधिकतम 2 विकेट हो सकते हैं. इस तरह बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 1 रन का लक्ष्य मिला. सुपर ओवर में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।