एनशॉर्ट्स
ICC ODI Rankings: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी के बाद क्या बदल गई विराट कोहली की ODI रैंकिंग? जानिए
ICC ODI Ranking: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में धमाकेदार शतक जड़ दिया. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. रांची में खेले गए मुकाबले में कोहली ने जबरदस्त अंदाज में 100 रन पूरे किए और टीम इंडिया की पारी को मजबूती दी. उनके इस प्रदर्शन के बाद फैंस का पहला सवाल यही था की क्या कोहली की ICC ODI रैंकिंग बदल गई है? जानिए किस नंबर पर पहुंचे स्टार बल्लेबाज ICC की पुरुष ODI बल्लेबाजी रैंकिंग के मुताबिक विराट कोहली फिलहाल पांचवे स्थान पर बने हुए हैं. उनके रेटिंग प्वाइंट्स 725 हैं. हालांकि उन्होंने शानदार शतक जड़ा है, लेकिन रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. उनका करियर-बेस्ट रेटिंग 909 रहा है, जो उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था. रोहित शर्मा का क्या हाल?
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।