एनशॉर्ट्स
ICC ने वर्ल्ड कप के शेड्यूल का कर दिया एलान, 15 जनवरी से होगी शुरुआत; 6 फरवरी को फाइनल
आईसीसी ने पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच भारतीय अंडर-19 टीम और यूएसए अंडर-19 टीम के बीच 15 जनवरी को होगा. बता दें कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 16 टीमें (ग्रुप वाइज) ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, यूएसए और न्यूजीलैंड. ग्रुप बी- जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड. ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका. ग्रुप डी- तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका. आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल 15 जनवरी, यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो 15 जनवरी, जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे 15 जनवरी, तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक 16 जनवरी, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।