एनशॉर्ट्स
'i-20 कार में हुआ था धमाका, हर एंगल से होगी जांच', दिल्ली ब्लास्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान
देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम को जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस धमाके की हर एंगल से जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. 'i-20 कार में हुआ था धमाका' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।