एनशॉर्ट्स
Hong Kong Sixes 2025: पाकिस्तान ने उड़ाया हार्दिक पंड्या का मजाक! सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल, जानिए पूरा मामला
Hong Kong Sixes 2025: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में पाकिस्तान ने आखिरकार 14 साल बाद अपनी बादशाहत दोबारा कायम की. वहीं फाइनल जीतने से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने क्या किया. अब्बास अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने छठी बार यह खिताब जीता. जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने हार्दिक पांड्या की कॉपी करते हुए एक पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शहजाद ने उड़ाया हार्दिक का मजाक हांगकांग सिक्सेस जीतने के बाद मोहम्मद शहजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ट्रॉफी के साथ हार्दिक पंड्या जैसी कंधे उचकाने वाली पोज देते नजर आए. उन्होंने कैप्शन लिखा, “हांगकांग सिक्सेस का मजेदार अंत, हमेशा की तरह.” यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।