Updated 12 June 2026 12:37 PM

News-Shorts
HJTIHH BO Day 8: 'है जवानी तो इश्क़ होना है' की 8वें दिन भी घटी कमाई, लेकिन साल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कर ली एंट्री, 'इक्कीस' को दी मात
डेविड धवन निर्देशित और वरुण धवन स्टारर फ़िल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' इस 5 जून को सिनेमाघर में पहुंची थी. इसका क्लैश राम चरण की पेद्दी और बॉबी देओल की बंदर से हुआ था. फिर भी ये इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक परफॉर्म कर रही है और हर गुज़रते दिन के साथ छोटे-छोटे माइलस्टोन भी हासिल कर रही है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर यह फ़िल्म अब 2026 की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बन गई है. चलिए यहां इसके 7वें दिन का कलेक्शन जान लेते हैं. 'है जवानी तो इश्क़ होना है' ने 8वें दिन कितनी कमाई की है?आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो', अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल', 'बंदर' और हाल ही में रिलीज़ हुई दूसरी फ़िल्मों की वजह से टिकट विंडो पर काफ़ी भीड़ है। लेकिन 'है जवानी तो इश्क़ होना है' को रिलीज़ के समय से ही टिकटों पर 50% ऑफ़र का फ़ायदा मिल रहा है. हालांकि ये फिर भी बंपर कमाई नही कर रही है लेकिन इसने अपनी एक रफ्तार बरकार रखी हुई और इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों में ही नोट बटोर रही है. वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'है जवानी तो इश्क होना है' ने गुरुवार को भारत में 2.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 36.85 करोड़ हो गई है. फिल्म की ओपनिंग 7.50 करोड़ से हुई थी और शनिवार को भी इसने इतनी ही कमाई की. रविवार को इसकी कमाई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Related Stories
Peddi BO Day 8: ‘पेद्दी’ की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल

Don 3 Controversy: ‘रणवीर गलत नहीं हो सकते’, ‘धुरंधर’ एक्टर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क, बोले- जब फ्लॉप दे रहे थे तब इग्नोर किया

Ranbir Kapoor First Salary: जब रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू

Bhooth Bangla Final BO: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय की ‘भूत बंगला’, जानें- कितना रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Trending Now
- French Open 2026: 19 वर्षीय मिरा एंड्रीवा ने रचा इतिहास, च्वालिंसका को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
- आज के दिन: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के भारत दौरे का आखिरी दिन, झारखंड में बैठक करेंगे भाजपा अध्यक्ष
- नाश्ते में खाएं कांदा भजिया, बेसन में ये चीज मिलाने पर बनेंगे करारे
- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी आज सस्ता हुआ या महंगा? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
- ‘मेरी आंखों में आंसू आ गए…’, जब नाना पाटेकर ने अजय देवगन की एक्ट्रेस को मारा था जोरदार थप्पड़, बोलीं- ‘मैंने भी मारा’
