एनशॉर्ट्स
UN से प्रतिबंधित देश पर मुनीर मेहरबान! 400 करोड़ डॉलर की डील, फाइटर जेट सहित कई हथियार देगा PAK
चीन के रहमो करम पर पलने वाला पाकिस्तान अफ्रीकी देश लीबिया को हथियार की बड़ी खेप बेचने की तैयारी में है. पाकिस्तान 400 करोड़ डॉलर से अधिक का हथियार लीबिया को बेचेगा. यह डील पाकिस्तान की अब तक की सबसे बड़ी हथियारों की बिक्री में से एक है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर आर्म्स इम्बार्गो लगाया हुआ है, जिसके तहत लीबिया को हथियार और सैन्य उपकरण बेचने और उससे खरीदने पर प्रतिबंध है. मुनीर और सद्दाम खलीफा की बैठक में हुई डील न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के तहत पाकिस्तान, लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) को हथियार बेचेगा. पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर इसी सिलसिले में पिछले हफ्ते लीबिया के बेंगाजी शहर का दौरा किया था. यहां उन्होंने लीबिया आर्मी के डेप्युटी कमांडर-इन-चीफ सद्दाम खलीफा हफ्तार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच आर्म्स डील पर बात तय हुई. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।