एनशॉर्ट्स
Trump On Jeffrey Epstein Files: 'मेरी भी फोटो हैं, हर कोई…', एपस्टीन फाइल्स को लेकर बोले ट्रंप, बिल क्लिंटन की तस्वीरों को लेकर क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (22 दिसंबर) को कहा कि अतीत में जो निर्दोष लोग जेफरी एपस्टीन से मिले थे, उनकी प्रतिष्ठा को भी यौन अपराधी से संबंधित जांच फाइलों के जारी होने से बर्बाद होने का खतरा है. अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से शुक्रवार से फाइलें जारी करना शुरू किया गया है. इसे लेकर अपनी पहली टिप्पणी में ट्रंप ने इस मुद्दे को अपनी पार्टी की उपलब्धियों से ध्यान भटकाने वाला बताया. डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'एपस्टीन से जुड़ा यह सारा मामला रिपब्लिकन पार्टी की जबरदस्त सफलता से ध्यान हटाने का एक तरीका है.' न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए एपस्टीन मामलों से जुड़ी तस्वीरों के पहले बैच में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन प्रमुखता से नजर आए और ट्रंप से इस पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई. 'बिल क्लिंटन की तस्वीरे सामने आने से दुखी'ट्रंप ने कहा, 'मुझे बिल क्लिंटन पसंद हैं. मेरे हमेशा से उनके साथ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।