एनशॉर्ट्स
O'Romeo BO Day 3 Worldwide: तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर और विशाल भारद्वाज की निर्देशित फिल्म ‘ओ'रोमियो’ की अच्छी शुरुआत हुई थी. दूसरे दिन भी वैलेंटाइड डे के मौके पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड ग्रोथ दिखाई. लेकिन रिलीज के तीसरे दिन यानी अपने पहले संडे को इस फिल्म की कमाई में लगभग 30 परसेंट की गिरावट आई और इसकी बड़ी वजह इंडिया वर्सेस पाकिस्तान क्रिकेट मैच रहा. इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं ‘ओ'रोमियो’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर डाली है? ‘ओ'रोमियो’ ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड़ कितना किया कलेक्शन? बता दें कि ‘ओ'रोमियो’ ने रिलीज के तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ की नेट कमाई की जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 30.15 करोड़ नेट ( 35 करोड़ ग्रॉस) होने का अनुमान है. वहीं नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बड़े बजट वाली इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा ने विदेशों में करीब USD 1.3 मिलियन से ज्यादा कमा लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।