0 1 min 4 mths
MP की स्वास्थ्य व्यवस्था के बिगड़े हालात, मरीजों के बेड के आसपास चूहे
एनशॉर्ट्स
MP की स्वास्थ्य व्यवस्था के बिगड़े हालात, मरीजों के बेड के आसपास चूहे
मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है. इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा दो बच्चों की मौत की घटना के बाद अब जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है. अस्पताल के हड्डी वार्ड में चूहों के खुलेआम घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भर्ती मरीज के बेड के आसपास चूहे घूम रहे हैं, जिससे मरीज और उनके परिजन दहशत में हैं. जिला अस्पताल के जिस हड्डी वार्ड में मरीज इलाज के लिए भर्ती होते हैं, वहां इस तरह की स्थिति न केवल स्वच्छता की पोल खोलती है बल्कि मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है. परेशान परिजनों ने मजबूरी में इस लापरवाही का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में बेहतर सफाई और

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.