एनशॉर्ट्स
India US Javelin Missile Deal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका ने की भारत के साथ बड़ी डील! जैवलिन मिसाइलें-एक्सकैलिबर गोले की हुई बात
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अमेरिका के साथ संबंधों में आई खटास के बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत को 100 जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) और एम-700 तोप के 216 गोले (एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल) देने की घोषणा की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए एम-777 तोप का जमकर इस्तेमाल किया था. अमेरिका के विदेश विभाग (मंत्रालय) की डिफेंस एंड सिक्योरिटी एजेंसी के मुताबिक, फोरेन मिलिट्री सेल्स (एफएमएस) के तहत भारत को एम982ए1 एक्सकैलिबर टेक्टिकल प्रोजेक्टाइल और 25 जैवलिन लॉन्चर के साथ 100 मिसाइल (राउंड) सप्लाई करने की मंजूरी दी गई है. एजेंसी के मुताबिक, भारत के आग्रह पर इन हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई की जा रही है. तोप के गोलों की कुल कीमत 47.1 मिलियन डॉलर है, जबकि जैवलिन मिसाइल प्रणाली की कुल कीमत 45.7 मिलियन डॉलर है. भारत-अमेरिका के सामरिक संबंध मजबूत होंगेइस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।