0 1 min 3 mths
Ind Vs SL: शेफाली की तूफानी पारी, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदकर भारत ने बनाई 2-0 से लीड, पढ़ें Highlights
एनशॉर्ट्स
Ind Vs SL: शेफाली की तूफानी पारी, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदकर भारत ने बनाई 2-0 से लीड, पढ़ें Highlights
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन ही बना सकी. इस टीम ने महज 2 के स्कोर पर विश्मी गुनारत्ने (1) का विकेट गंवा दिया था. यहां से हसिनी परेरा ने कप्तान चामरी अथापथु के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. कप्तान ने श्रीलंका के खाते में 31 रन का योगदान दिया. हसिनी परेरा (22) ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़ते हुए श्रीलंका के स्कोर को 82 रन तक पहुंचाया. हर्षिता समरविक्रमा (33) ने कविशा दिलहारी (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जुटाए.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.