एनशॉर्ट्स
IND vs SA 5th T20 Playing 11: संजू सैमसन और बुमराह की वापसी तय! कौन होगा IND vs SA 5वें टी20 से बाहर; संभावित प्लेइंग 11
जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के बीच अपने घर लौट गए थे, जो अब टीम के साथ वापस जुड़ गए हैं. संजू सैमसन चौथे टी20 में खेलने को तैयार थे, लेकिन कोहरे के कारण ये बिना कोई गेंद डाले रद्द हो गया. अब विकेटकीपर की वापसी अहमदाबाद में संभव है, यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार, 19 दिसंबर को टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हैं. टीम ने कटक और धर्मशाला में खेले गए पहले और तीसरे मैच में जीत दर्ज की, जबकि न्यू चंडीगढ़ में खेला गया दूसरा टी20 दक्षिण अफ्रीका ने जीता था. अब अहमदाबाद में टीम इंडिया जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं मेहमान टीम जीतकर इसे ड्रा पर खत्म करना चाहेगी. अहमदाबाद में होगी बुमराह और सैमसन की वापसी!
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।