0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर; कोच ने दी बड़ी अपडेट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, स्टार ऑलराउंडर पहले टेस्ट से बाहर हो गया है. टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने खुलासा किया है कोलकाता में ध्रुव जुरेल का खेलना तय है. हालांकि ऋषभ पंत भी प्लेइंग 11 में रहेंगे, जो इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे. रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की है कि ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे. जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था, उन्होंने पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में नाबाद शतकीय (132, 127) पारी खेली थी. वह शानदार फॉर्म में हैं. पहले टेस्ट से बाहर हुए नितीश कुमार रेड्डी? नितीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.