0 1 min 1 mth
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
Sports
IND vs PAK: इन 9 गेंदों में ही हार गई पाकिस्तान की टीम, भारत ने खत्म कर दी कहानी!
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ चल आगे बढ़ रहा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ना सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सुपर-8 राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत के कई हीरो रहे, लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत में डाली गई 9 गेंदों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया. 9 गेंदों में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ढेर 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआत से ही झटके लगने लगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद नई होने के बावजूद पहला ओवर हार्दिक पंड्या को सौंपा और यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. पंड्या ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ओपनर साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके तुरंत बाद दूसरे

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.