0 1 min 1 mth
Dhurandhar India: पाकिस्तान का कौनसा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा? ABP के शो पर मोहम्मद कैफ ने बताया
एनशॉर्ट्स
Dhurandhar India: पाकिस्तान का कौनसा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा? ABP के शो पर मोहम्मद कैफ ने बताया
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर सभी अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एबीपी के शो 'धुरंधर इंडिया' पर बताया कि टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान का कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा बनेगा और क्यों? इसी शो में शोएब अख्तर ने भी बताया कि भारत के लिए एक्स फैक्टर कौन साबित होगा. एबीपी के शो 'धुरंधर इंडिया' में मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान की कमजोरी को भी उजागर किया. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान टीम अभी भी 1920 वाली क्रिकेट खेल रही है, जबकि टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट पूरी तरह बदल चुका है. बाबर आजम को अभी भी लगता है कि 40 रन और 120 की स्ट्राइक रेट काफी है, लेकिन ये काफी नहीं है." भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा मोहम्मद कैफ के अनुसार पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.