एनशॉर्ट्स
China Online Visa India: भारतीयों के लिए चीन का बड़ा फैसला! शुरू किया ऑनलाइन वीज़ा सिस्टम, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए चीन ने 'ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम शुरू किया है. यह जानकारी एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में सोमवार (22 दिसंबर 2025) को दी गई. शेनझेन स्थित चीनी ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (GBA) के अनुसार, यह प्रक्रिया पिछली प्रक्रिया की तुलना में आसान है, जिसमें आवेदकों को कई कागजी दस्तावेज भौतिक तौर पर प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती थी. इससे पहले भारत में चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘वीचैट’ पर घोषणा की थी कि ऑनलाइन वीजा सेवा प्रणाली 22 दिसंबर से शुरू की जाएगी. दूतावास ने कहा था कि चीनी ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली को भारत में चीनी दूतावास की ओर से 22 दिसंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा .उसने कहा कि आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरने और आवेदन सामग्री अपलोड कर सकते हैं. चीनी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।