एनशॉर्ट्स
CBI ने इंटरनेशनल साइबर क्राइम नेटवर्क का किया भंडाफोड़, नोएडा, दिल्ली और कोलकाता में मारे छापे, 6 आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बड़े इंटरनेशनल साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क पिछले तीन साल से अमेरिकी नागरिकों को अपना निशाना बना रहा था. यह कार्रवाई अमेरिका की जांच एजेंसी FBI से मिली जानकारी के आधार पर की गई. सीबीआई की जांच में क्या हुआ खुलासा? जांच में सामने आया कि ये गैंग खुद को ड्रग इंफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA), FBI और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (SSA) जैसी अमेरिकी संस्थाओं के अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करता था. वे अमेरिकी नागरिकों को डराते थे कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग डिलीवरी में हुआ है और उनके बैंक अकाउंट तुरंत फ्रीज हो जाएंगे. इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी पीड़ितों को ये यकीन दिला देते थे कि उनका पैसा खतरे में है और उन्हें फंड सिक्योर अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा. इसी बहाने पीड़ितों से करीब 8.5 मिलियन अमेरिकी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।