0 1 min 1 mth
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
एनशॉर्ट्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक चले ऑपरेशन हीरोफ़ 2.0 के बाद हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके कब्जे में पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक हैं. BLA ने इन सैनिकों का वीडियो और तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान सेना इन्हें छुड़ाना चाहती है तो उसे 31 जनवरी से 6 फरवरी के बीच गिरफ्तार किए गए बलूच लड़ाकों को रिहा करना होगा. संगठन ने इसे कैदियों की अदला-बदली की शर्त बताया है. बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को अगले 7 दिनों की मोहलत दी है और कहा कि अगर 7 दिनों में पाकिस्तानी सेना अदला-बदली के लिए नहीं तैयार होती है तो इन 7 सैनिकों को सजा-ए-मौत दे दी जाएगी. बलूच लिबरेशन आर्मी ने ये भी जानकारी दी कि ऑपरेशन हीरोफ 2.0 के दौरान उसने कुल 17 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाया था

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.