एनशॉर्ट्स
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल! सड़क और ट्रेन हादसे में बाघिन और तेंदुए की मौत
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. राज्य में एक ही दिन अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक बाघिन और एक तेंदुए की मौत हो गई. यह घटनाएं पल्नाडु और कर्नूल जिलों में हुईं, जिससे वन विभाग के साथ-साथ सरकार और पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ गई है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघिन की दर्दनाक मौत पहली घटना पल्नाडु जिले में नागार्जुन सागर–श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (NSTR) क्षेत्र में सामने आई. मंगलवार सुबह शिगिरिपडु चेक पोस्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-565 पर सड़क पार करते समय एक बाघिन की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में करीब 12 साल की बाघिन, जिसे ‘टाइगर-80’ के नाम से जाना जाता था, की मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर खून के स्पष्ट निशान नहीं मिले, लेकिन पैरों के निशानों से पता चला कि घायल बाघिन कुछ दूरी तक चलने के बाद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।