Politics
‘भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है, क्योंकि…’, गोरखपुर में आयोजित सभा में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आयोजित जन गोष्ठी को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की बात ही संघ क्यों करता है, क्योंकि इस देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है. हिंदू समाज मानता है कि हमारा रास्ता भी ठीक है और तुम्हारा भी. इस समाज में रुचि के अनुसार अलग-अलग पंथ-संप्रदाय हैं. हमारे रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य एक है. इस धारणा को मानने वाला ही हिंदू समाज है. उन्होंने कहा कि मिलजुल कर चलो, ऐसा मानने वाले को एक नाम हिंदू दिया गया. वास्तव में हिंदू शब्द एक संज्ञा नहीं, बल्कि व्याकरण की दृष्टि से एक विशेषण है, जो गुणधर्म बताता है. जो सबको एक साथ चलाता है. मोक्ष की तरफ ले जाता है, यही हिंदू धर्म है. चूंकि यह हिंदू नाम भारत के साथ रूढ़ हो गया है, इसलिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।