तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
ED In Action: पार्ट-टाइम जॉब, इन्वेस्टमेंट ऐप या ई-कॉमर्स टास्क के जाल में न फंसे, ED ने किया बड़ा खुलासा, जानें कैसे होता था स्कैम
हैदराबाद की ED टीम ने फेक ई-कॉमर्स साइट्स और फर्जी मोबाइल ऐप्स के जरिए चल रहे साइबर फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 92 बैंक अकाउंट्स से जुड़े 8.46 करोड़ रुपए को अटैच कर दिया है, जिनमें CoinDCX और कुछ क्रिप्टो वॉलेट भी शामिल हैं. यह कार्रवाई PMLA कानून के तहत की गई है. ED की जांच में पता चला कि देश भर में कई FIR दर्ज हुई थीं, जिनमें ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया. स्कैमर लोगों को WhatsApp, Telegram और SMS के जरिए संपर्क करते थे और उन्हें पार्ट-टाइम जॉब, इन्वेस्टमेंट ऐप या ई-कॉमर्स टास्क के नाम पर कमाई का झांसा देते थे. लोगों को NBC App, HPZ Token, RCC App, Power Bank App, Making App जैसे फर्जी प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने को कहा जाता था. शुरू में इन्हें थोड़ा-बहुत पैसा वापस कर दिया जाता था ताकि भरोसा बन जाए, लेकिन जब लोग ज्यादा
Listen:







