तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
IND vs PAK: आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच, मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं? जानें सारी डिटेल
आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का महमुकाबला होने वाला है. दोनों टीम अपना-अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं और आज की विजेता टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो यूएई के खिलाफ मैच में 32 गेंदों में शतक ठोक कर आ रहे हैं. यह एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का छठा मैच होगा. बताते चलें कि भारतीय टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा कर रहे हैं. उन्होंने भी यूएई के खिलाफ मैच में 32 गेंद में नाबाद 83 रनों की पारी खेली थी. भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा ही दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी. कब शुरू होगा लाइव प्रसारण? इंडिया A बनाम पाकिस्तान A मैच आज 16 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. कहां देख सकते हैं लाइव
Listen:







