News-Shorts
PoJK में पाकिस्तान की बर्बादी का काउंटडाउन! 'हुक्मरानों हम तुम्हारी मौत हैं' के नारों से कांपा इस्लामाबाद
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के अलग-अलग शहरों में रविवार (5 जुलाई, 2026) को प्रदर्शन शुरू होने के 27वें दिन पाकिस्तान की हुकूमत और फौज के खिलाफ लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए और जुल्म जबर के खिलाफ आजादी के नारे लगा रहे हैं, हिंदुस्तान के साथ वापस आने का इशारा कर रहे हैं और हिंदुस्तान से खाना मांग रहे हैं. पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ प्रदर्शन में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सब सड़कों पर हैं और पीओके में पाकिस्तान के जुल्म की दास्तान सुना रहे हैं. ‘है हक हमारा आजादी, हम लेके रहेंगे आजादी, मौला देंगे आजादी, मेरे मौला देंगे आजादी, हम लेके रहेंगे आजादी, हम लेके रहेंगे आजादी, है हक हमारा आजादी, तू क्यों ना देगा आजादी, तू क्यों ना देगा आजादी, है हक हमारा आजादी, है हक हमारा आजादी’ ये वो नारे हैं, जो रविवार (5 जुलाई, 2026) को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली इलाके में लगाए गए, जिसकी वीडियो और तस्वीरें एबीपी न्यूज के पास मिली हैं. पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ बगावत में महिलाएं-बच्चे शामिल पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह में क्या महिलाएं, क्या बच्चे सभी आज सड़कों पर हैं. ‘सहूलत्कारों देख लो हम तुम्हारी मौत हैं, हुक्मरानों देख लो हम तुम्हारी मौत हैं.. ‘ के साथ रविवार को पीओके का रावलकोट और हथियाबाला गूंज उठा, जहां रावलकोट के पानीवाला इलाके में हजारों महिलाओं ने इन नारों के साथ पाकिस्तानी हुकूमत को चुनौती दी, तो हथिया बाला में टिम्बर का डंडा लिए हजारों युवाओं ने पाकिस्तान को अपना रूख बताया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।