तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
Women's World Cup Final: फाइनल में बारिश की संभावना, अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानिए नियम
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. खिताबी मुकाबला भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. फाइनल को लेकर बुरी खबर ये हैं कि महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इसमें मुंबई और आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि आईसीसी ने फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा हुआ है. लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता तो ट्रॉफी किसे दी जाएगी? जानिए आईसीसी का इस पर नियम क्या है. भारत ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है. 7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने जेमिमा रोड्रिगेज नाबाद 127 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना
Listen:







