तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
एनशॉर्ट्स
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आयरन लेडी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इंडिया की 'आयरन लेडी' और पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि 31 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है. इसी मौके पर शुक्रवार को एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने इंडिया की पहली महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंदिरा गांधी को याद करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में इंदिरा गांधी के नेतृत्व, साहस और देश के प्रति उनके समर्पण की सराहना की. शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखानोट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "शुक्रवार को आयरन लेडी, मजबूत इरादों वाली, पूर्व सम्मानीय प्रधानमंत्री महान स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सच्ची प्रार्थना के साथ याद करते हैं. वे भारत और विदेशों में अपनी प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और परिस्थितियों को संभालने की क्षमता के लिए सबसे लोकप्रिय थीं. उन्हें सलाम. इंदिरा जी अमर रहें! जय हिंद!" Remembering with rich tributes & earnest prayers the iron lady, woman of substance,
Listen:







