0 1 min 3 mths
20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, खाई कसम, मराठी लोगों से बोले- 'तो पूरी तरह मिट जाओगे...'
एनशॉर्ट्स
20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, खाई कसम, मराठी लोगों से बोले- 'तो पूरी तरह मिट जाओगे…'
महाराष्ट्र की सियासत में बुधवार (24 दिसंबर 2025) का दिन खास रहा. दो दशक तक अलग रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया. शिवसेना UBT और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मुंबई महानगरपालिका समेत मुंबई के आसपास के अन्य नगर पालिका चुनाव भी संयुक्त रूप से लड़ेंगी.  'मुंबई और मराठी माणूस के हितों के लिए एक हुए'ठाकरे भाइयों ने कहा कि वे मुंबई और मराठी माणूस के हितों के लिए एक हुए हैं, वहीं बीजेपी ने इस गठबंधन पर तंज कसा है. बीजेपी ने कहा कि दोनों पार्टी अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आई हैं. गठबंधन के ऐलान के साथ दोनों भाईयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मंच के पीछे बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर भी लगाई गई. उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि यह गठबंधन सिर्फ चुनावी समझौता नहीं, बल्कि साथ मिलकर लड़ने और साथ खड़े रहने की शपथ है. उद्धव ने कहा,

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.