एनशॉर्ट्स
13,000 करोड़ के ड्रग मामले में फरार वांटेड तस्कर लाया गया भारत, जानें इंटरपोल की मदद से कैसे दबोचा गया
दुबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में आरोपी रितिक बजाज को करीब एक महीने पहले गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक, रितिक जैसे ही थाईलैंड से दुबई पहुंचा, उसे हिरासत में ले लिया गया. आरोपी रितिक बजाज के खिलाफ पहले से ही इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा था, जिसके आधार पर दुबई पुलिस ने ये कार्रवाई की थी. ये मामला पिछले साल 2024 के अक्टूबर महीने में तब सामने आया था, जब दिल्ली और गुजरात से करीब 13,000 करोड़ रुपये की कोकीन और लगभग 50 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया था. इस केस में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. रितिक बजाज भी इसी चार्जशीट में एक नामजद आरोपी है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र बसोया है, जो फिलहाल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।