0 1 min 1 mth
हैदराबाद में रफ्तार का कहर! कार के बंपर से शख्स को एक KM तक घसीटा; लोगों ने पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
एनशॉर्ट्स
हैदराबाद में रफ्तार का कहर! कार के बंपर से शख्स को एक KM तक घसीटा; लोगों ने पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुशैगुडा इलाके में पिछले हफ्ते सोमवार (9 फरवरी, 2026) की रात करीब आठ बजे सड़क पर जो मंजर दिखा, उसने चश्मदीदों की रूह कंपा दी. एक तेज रफ्तार बोलेरो ने न सिर्फ एक कार को टक्कर मारी, बल्कि विरोध करने पर एक शख्स को कुचलने की कोशिश की और उसे गाड़ी के अगले बंपर पर घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक मौत की सैर कराई. इस खौफनाक वारदात में 45 वर्षीय एम. सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के निचले अंगों में गहरे जख्म आए. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों, उप्पारी महेश (23) और अंगंदुला तरुण (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने कैसे दिया पूरी वारदात को अंजाम? घटना की शुरुआत मल्लापुर एक्स रोड के पास हुई. पीड़ित पी. राजू अपने सहकर्मियों सतीश और विजय कुमार के साथ अपनी एमजी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.