Politics
हैदराबाद में मजलिस का झंडा देख कौन भड़का? महाराष्ट्र से आए AIMIM कार्यकर्ताओं को पीटा…घूंसे मारे
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पुराने शहर (Old City) इलाके में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. रविवार की रात करीब 10 बजे गोलपुरा क्षेत्र में मजलिस (AIMIM) का झंडा लगी गाड़ी को रोककर एक अज्ञात व्यक्ति ने महाराष्ट्र से आए कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और पार्टी का झंडा भी फाड़ दिया. यह घटना तब हुई जब ये कार्यकर्ता पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में एक विशाल रैली में शामिल होने के बाद रात्रि भोज के लिए जा रहे थे. पीड़ित कार्यकर्ता आरिफ खान ने बताया कि वे महाराष्ट्र से पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के साथ हैदराबाद आए थे. रैली के बाद सोमवार सुबह उन्होंने दारुस्सलाम में पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और चारमीनार विधायक जुल्फिकार से मुलाकात की. शाम को जब वे अपने दोस्त मंसूर भाई के घर दावत पर जा रहे थे, तभी गोलपुरा के पास एक शख्स ने उनकी गाड़ी रोक दी. पीड़ितों ने क्या बतायाआरिफ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।