0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
सेमीफाइनल में भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया ने बना डाले 338 रन; फीबी लिचफील्ड का शतक
2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है. फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) के शतक और एलिसे पेरी (Ellyse Perry) व एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रनों का लक्ष्य दिया है. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से 350 के पार जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर रन गति पर रोक लगा दी. ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल मुकाबले में 49.5 ओवर में 338 रनों पर ऑलआउट हुई. भारत के लिए श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. वहीं अमनजोत कौर, राधा यादव और क्रान्ति गौड़ को एक-एक विकेट मिला. हालांकि, सभी भारतीय गेंदबाजों ने काफी रन लुटा दिए.  फीबी लिचफील्ड का शतक, एलिसे पेरी भी चमकीं टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान एलिसा हीली सिर्फ पांच रन बनाकर

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.